RRB NTPC विभिन्न एनटीपीसी स्नातक पदों के भर्ती के लिए पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए छूट प्रमाण पत्र
भारत सरकार, रेल मंत्रालय रेलवे भर्ती बोर्ड
(विभिन्न एनटीपीसी स्नातक पदों के भर्ती के लिए) कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) हेतु शॉर्टलिस्टेड पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए छूट प्रमाण पत्र का प्रोफार्मा ।

- द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) का आयोजन 13 अक्टूबर, 2025 को किया गया था। इसका रिजल्ट 15 दिसम्बर, 2025 को प्रकाशित किया गया था। शॉर्टलिस्टेस्ड किए गए अभ्यर्थियों के लिए सीबीटीएसटी परीक्षा संभावित रुप से 28.12.2025 को निर्धारित है।
- सीईएन 05/2025 के पैरा 13.4 के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थी जिनका स्थायी दिव्यांगता 40% से कम नहीं है एवं वे अंधापन कम दृष्टि, सेरेब्रल पाल्सी और लोकोमोटर दिव्यांगता के कारण स्थायी रुप से दिव्यांग है, उन्हें सीबीटीएसटी से छूट दी जाती है, बशर्ते कि वे सक्षम मेडिकल बोर्ड (केंद्रिय या राज्य सरकार द्वारा गठित) द्वारा सीईएन 05/2024 के अनुलग्नक V(E) में निर्धारित प्रारुप में जारी की गई स्किल टेस्ट छूट प्रमाण पत्र की स्कैंड कॉपी को अपलोड करें।
- शॉर्टलिस्ट किए गए पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थी जो सीबीटीएसटी से छूट चाहते है, उन्हें सक्षम मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी टाइपिंग स्किल टेस्ट छूट प्रमाण पत्र की स्कैंड कॉपी अपलोड करना चाहिए।
- टाइपिंग स्किल टेस्ट छूट प्रमाण पत्र की स्कैंड कॉपी अपलोड करने के लिए हेल्पडेस्क लिंक संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 19.12.2025 से 26.12.2025 को 18.:00 बजे तक कैंडिडेट लॉगिन का उपयोग करके शिकायत हेल्पडेस्क पोर्टल के माध्यम से वैध मेडिकल प्रमाण पत्र अपलोड करें। टाइपिंग स्किल टेस्ट छूट प्रमाण पत्र का प्रोफार्मा संलग्न है और सीईएन 05/2025 के अनुलग्नक V(E) के रुप में भी उपलब्ध है।
छूट प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए:
समस्या श्रेणी चुनें: टाइपिंग स्किल टेस्ट
उप- श्रेणी: छूट प्रमाण पत्र
प्रारुप जेपीजी या पीडीएफ में होने चाहिए
अधिकतम फाइल का साइज 5 एमबी के भीतर होना चाहिए - जिन अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र अपलोड करने में असमर्थ है, वे छूट प्राप्त करने के लिए आवंटित सीबीटीएसटी परीक्षा केंद्र पर मूल टाइपिंग स्किल टेस्ट छूट प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है।
- अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान टाइपिंग स्किल टेस्ट छूट प्रमाण पत्र की वही मूल प्रति प्रस्तुत करना होगा, ऐसा ना करने पर उनकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए सिर्फ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों का ही देखें। कृपया अप्रमाणित स्त्रोतों से गुमराह ना हो।
- उन दलालों से सावधान रहे जो अभ्यर्थियों को अवैध लाभ के बदले नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके गुहराह कर सकते है। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर होती है और भर्ती केवल अभ्यार्थियों की योग्यता के आधार पर होती है।