₹20 हजार से कम में Nothing का तीन कैमरों वाला फोन, लिमिटेड टाइम के लिए डील

₹20 हजार से कम में Nothing का तीन कैमरों वाला फोन, लिमिटेड टाइम के लिए डील

अमेरिकी टेक कंपनी Nothing का पावरफुल स्मार्टफोन Phone (3a) Lite खास छूट पर खरीदने का मौका ग्राहकों को Flipkart पर दिया जा रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर यह डिवाइस छूट के साथ लिस्ट किया गया है और बैंक ऑफर्स का फायदा अलग से मिल रहा है। सभी ऑफर्स के साथ डिवाइस 20 हजार रुपये से भी कम में आपका हो सकता है।

Nothing Phone (3a) की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रांसपैरेंट डिजाइन है और इसके बैक पैनल पर Glyph लाइट मिलती है। यह डिवाइस NothingOS 3.5 के साथ आता है, जिसे यूजर्स को ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है और फोटोग्राफी के मामले में भी यह जबरदस्त है।

डिवाइस को छूट के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 20,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है और कीमत 20 हजार रुपये से कम रह जाएगी। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 17,250 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है।

बता दें, फोन के लिए मिलने वाले एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। नथिंग का बजट डिवाइस तीन कलर ऑप्शंस ब्लैक, ब्लू और वाइट में उपलब्ध है।

डिवाइस में 17.19 सेमी का बड़ा AMOLED डिस्प्ले 3000nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसे HDR 10+ का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके बैक पैनल पर 50MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर्स वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 16MP सेल्फी कैमरा फोन की 5000mAh बैटरी को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Leave a Comment