OnePlus 15R वर्सेस OnePlus 13R: जानें पहले वाले से कितना एडवांस हो गया है नया वनप्लस मोबाइल

OnePlus 15R वर्सेस OnePlus 13R: जानें पहले वाले से कितना एडवांस हो गया है नया वनप्लस मोबाइल

वनप्लस ने साल 2025 की शुरुआत OnePlus 13R के साथ की थी। वहीं अब इस साल को अलविदा OnePlus 15R के साथ कहा जा रहा है। वनप्लस 15आर इंडिया में लॉन्च हो गया है जो 13आर के सक्सेसर के रूप में आया है। नया स्मार्टफोन भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 5 वाला मोबाइल और ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनकर आया है। वनप्लस 15आर को कंपनी ने 13आर से कितना अलग और एडवांस बनाया है? यह सारी जानकारी आप आगे OnePlus 15R वर्सेस OnePlus 13R कंपैरिजन में पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन
OnePlus 15R OnePlus 13R
12GB RAM + 256GB Storage ₹47,999 12GB RAM + 256GB Storage ₹42,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹52,999 16GB RAM + 512GB Storage ₹49,999
OnePlus 15R प्राइस
वनप्लस 15आर 5जी फोन को इंडिया में 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन के 256जीबी मेमोरी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 47,999 रुपये है और 512जीबी स्टोरेज के साथ इस वनप्लस को 52,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में Charcoal Black, Mint Breeze और Electric Violet कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus 13R प्राइस
वनप्लस 13आर इंडिया में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 12जीबी रैम + 256जीबी वेरिएंट को 42,999 रुपये और 16जीबी रैम + 512जीबी मेमोरी वेरिएंट को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 41,999 रुपये और 46,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हैं। वनप्लस 13आर को इंडिया में Nebula Noir और Astral Trail कलर में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन
स्पेसिफिकेशन्स OnePlus 15R OnePlus 13R
स्क्रीन 6.83″ 1.5K 165Hz AMOLED 6.78″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
रैम 12GB LPDDR5X Ultra RAM 16GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज 512GB UFS 4.1 Storage 512GB UFS 4.0 Storage
बैक कैमरा 50MP IMX906 + 8MP Ultrawide 50MP LYT700 + 50MP Telephoto + 8MP Ultrawide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie Camera 16MP Selfie Camera
बैटरी 7,400mAh Battery 6,000mAh Battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC 80W SUPERVOOC
ड्यूरेबिलिटी IP66+IP68+IP69+IP69K IP65
5जी बैंड्स 13 5G Bands 9 5G Bands
डिस्प्ले
वनप्लस 15आर को 19.8:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। इसे TÜV Rheinland से इंटेलिजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है जिसे कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

वनप्लस 13आर स्मार्टफोन 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है तथा स्मार्टफोन में 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलटीपीओ4.1 स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ फ्लैक्सिबल रिफ्रेश रेट तथा 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा फोन स्क्रीन को Gorilla Glass GG7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

परफॉर्मेंस
OnePlus 15R 5G एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OxygenOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वनप्लस 15आर इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला फोन है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू 3.32GHz से लेकर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस 5जी फोन में Adreno 8 सीरीज जीपीय लगाया गया है।

OnePlus 13R 5G स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल चिपसेट में 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 750 GPU मौजूद है।

ये दोनों वनप्लस फोन रियल लाइफ यूज़ के दौरान कैसी परफॉर्मेंस प्रदान कर सकते हैं, यह परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनपर कुछ टेस्ट किए और बेंचमार्क ऐप्स को रन किया। किस फोन का टेस्ट स्कोर क्या रहा, यह आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं:

टेस्ट स्कोर OnePlus 15R OnePlus 13R
एनटूटू स्कोर 29,57,229 17,09,077
मल्टी-कोर गीकबेंच 9,363 6,572
सिंगल-कोर गीकबेंच 2,851 2,210
बर्नआउट बेंचमार्क 53.5% 67.8%
पीसीमार्क परफॉर्मेंस स्कोर 14,583 15,317
मेमोरी
वनप्लस 15आर 12जीबी रैम वाला 5जी फोन है। कंपनी ने इसे LPDDR5X Ultra RAM पर लॉन्च किया है जो फास्ट और लैगफ्री मल्टी-टास्किंग करने की क्षमता रखती है। यह मोबाइल भारतीय बाजार में 256जीबी और 512जीबी मेमोरी पर लाया गया है जो UFS 4.1 Storage तकनीक सपोर्ट करती है। इसके चलते फास्ट डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है।

वनप्लस 13आर इंडिया में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर लाया गया था। फोन में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई थी और 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइन फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करता है।

बैटरी
OnePlus 15R इंडिया में बिकने वाला कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे 7400एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery टेस्ट स्कोर 18 घंटे, 13 मिनट का आया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग में इसने 49 मिनट में मोबाइल को 20% से 100% चार्ज करके दिखाया है।

वनप्लस 13आर मोबाइल फोन को पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 47 मिनट का समय लगा। वहीं इस वनप्लस फोन का PC mark battery स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आया।

एमएएच कैपेसिटी और बेंचमार्क टेस्ट के अलावा रियल लाइफ यूज में इनकी बैटरी कैसा रिजल्ट दे सकती है, यह जानने के लिए हमने इनमें आधा-आधा घंटे गेमिंग की। किसी गेम को खेलने के दौरान कितनी फोन बैटरी की खपत हुई है, यह आप टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी ड्रॉप (30 मिनट गेमिंग) OnePlus 15R OnePlus 13R
BGMI 6% 5.3%
COD:Mobile 7% 5%
Real Racing 3 6% 5%
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर को DetailMax engine के साथ पेश किया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 OIS सेंसर और 112° एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

वनप्लस 13आर स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT700 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50MP Telephoto सेंसर तथा 8MP Ultra wide एंगल लेंस मिलता है। यह वनप्लस का मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

Leave a Comment